SBI ATM का पिन कैसे बनाये ? [ नए SBI एटीएम का पिन बनाने के 4 तरीके ]

SBI ka atm pin kaise banaye : अगर आपका भी नया atm card आया है और आप नही जानते कि नए SBI ATM का पिन कैसे बनाते हैं। तो चिंता करने की कोई बात नही है।

बस इस पोस्ट को पूरा पढ़े इसमे मैने आपको नए atm card का pin बनाने के पूरे process के बारे में step by step बताया है।

ताकि आप समझ पाएं की, SBI ATM का पिन कैसे बनाये ?

सभी स्टेप में फ़ोटो का इस्तेमाल किया है जिससे आपको atm का pin बनाने में कोई परेशानी का सामना नही करना परे।

पहले हमें ATM pin बनाने की कोई जरूरत नही होती थी। क्योंकि पहले atm के साथ atm पिन भी मिलता था या फिर पोस्ट के द्वारा आता था।

लेकिन अब सब कुछ बदल गया है और हमे अपने ATM card का pin code खुद ही generate करना होता है।

तो फिर चलिए हम pin बनाने के process को step wise जान लेते हैं।

SBI का ATM पिन बनाते वक्त इन चीजों की आवश्यकता हो सकती है –

● ATM card
● Bank account number
● registerd mobile number

SBI ATM का पिन कैसे बनाये ?

SBI ATM का पिन बनाने और बदलने के 4 अलग-अलग तरीके हैं। इस पोस्ट में आप इन सभी तरीकों से पिन generate करने के तरीकों के बारे में चरणबद्ध तरीके से जानेंगे।

1. एटीएम मशीन के माध्यम से
2. SMS के जरिये
3. IVR सिस्टम का प्रयोग कर के
4. Internet banking के द्वारा

1. एटीएम केंद्र से Sbi ATM का पिन कैसे बनाएं ?

सबसे पहले अपने नजदीकी SBI ATM केंद्र में जाएं। और पहले ATM मसीन का मुआयना कर लें। देख लें कि कहाँ पर कार्ड डालना है और कहाँ से बटन दबाने हैं।

वैसे मैं ये सभी चींजे नीचे प्रतीकात्मक तस्वीर के द्वारा बता दूंगा। अब नीचे दिए गए steps को follow करें।

Step 1 : Card slot में ATM card को डालें। कार्ड ATM machine में डालने के बाद मशीन में से कार्ड को निकाल लें। फिर आपके सामने एक मेनु खुलेगा जो कुछ इस तरह का होगा।

Sbi atm card dale

इस मेनू में से सबसे नीचे में लिखा हुआ pin generation पर टच करें या फिर उसके ठीक साइड में दिख रहे बटन को दबाएं।

Step 2 : Pin generation पर दबाने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का interface आ जायेगा । इसमे आपको account number दर्ज करना है। ध्यान रहे वही एकाउंट नंबर दर्ज करें जिस से वो ATM कार्ड लिया गया है।

Account number dale
 
Account number दर्ज करने के लिए आप ATM में लगे keypad का इस्तेमाल करें। उसके बाद conferm के ऊपर टच करें या उसके ठीक साइड में लगे बटन को दबाएं।

Step 3 : अब आपके सामने एक नया page खुलेगा और आपसे मोबाइल नंबर मंगा जाएगा। कीपैड का इस्तेमाल कर अपने 10 डिजिट का मोबाईल नंबर दर्ज कर दें। ध्यान रहे वही मोबाइल नंबर दर्ज कर जिसे आपने एकाउंट बनाते वक्त अपने एकाउंट में रजिस्टर करवाया था। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद conferm पर क्लिक कर दे।

Mobile number dale

अब आपके मोबाइल पर OTP आ जायेगा। OTP का मतलब one time password होता है। इसका उपयोग हम सिर्फ एक बार कर सकतें हैं। और यह सिर्फ 24 घंटे के लिए मान्य होता है। आपको इस otp का उपयोग कर के 24 घंटे के अंदर एक नया pin generate करना होगा।

Note:- अपने साथ मोबाइल जरूर लेकर जाएं क्योकि पिन आपके मोबाइल पर ही आएगा।

Step 4 : ATM card को मशीन के स्लॉट में डालें। आपके सामने एक interface खुलेगा जैसा पहले भी otp बनाते वक्त खुला था। इस interface में से आपको सबसे ऊपर में लिखे banking option पर दबाना है।

Banking select kare

Step 5 : Banking पर दबाने के बाद आपके सामने एक नया page खुलेगा , जो कुच्छ इस तरह का दिखेगा।

OTP dale

इसमे आपसे pin मांगा जाएगा। आप मोबाइल पर आया हुआ पिन डाल दे और conferm पर दबा दें।

Step 6 : Pin डालने के बाद आपके सामने नीचे दिया गया पेज खुलेगा। जिसमे आपको चेंज पिन पर क्लिक करना होगा।

Pin change dabaye

चेंज पिन पर दबाने के बाद अपना कोई से भी 4 अंको का पिन जो आपको याद रह सके दर्ज करें। उसके बाद conferm पर दबाएं।

Congratulations अब आपका पिन बन चुका है। आप अपने ATM कार्ड और इस पिन  का इस्तेमाल कर के किसी भी atm machin से पैसे निकाल सकते हैं।

2. SMS द्वारा ATM का पिन कैसे बनायें ?

यदि आप ATM नही जा सकते और आपके पास internet connection वाला मोबाइल phone नही है। तो SMS के जरिये भी SBI ATM का पिन बनाया जा सकता है।

SMS के माध्यम से SBI ATM card का पिन बनाने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें।

Step 1 : अपने फ़ोन के SMS box को खोले और send new sms के option पर click करें।

Step 2 : SMS को नीचे दिए गए formate में type करें। ध्यान रहे SMS type करने में कोई गलती न हो। अन्यथा आपका atm पिन नही बन पाएगा।

PIN <last 4 digits of card number> <last 4 digits of account number>

उदाहरण : PIN 4534 3205

Step 3 : Type किये गए SMS को 567676 पर भेज दें।

Step 4 : SMS भेजने के कुछ समय बाद आपके फ़ोन पर एक चार अंको का OTP आएगा। जिसका उपयोग कर के आपको किसी नजदीकी ATM में पिन बदलना है।

इसके बाद आपका ATM card सक्रिय हो जाएगा। जिससे आप किसी भी ATM में पैसों की निकासी कर सकेंगे।

3. Phone call से SBI ATM का पिन कैसे बनाये ?

यदि आप SMS भेजने में असक्षम हैं। तो state bank of india ने एक और सुविधा दी है। जिसकी मदद से आप सिर्फ एक phone call कर के SBI का ATM pin बना सकते हैं।

Phone call से ATM का पिन बनाने के लिए नीचे दिए गए steps को follow करें।

Step 1 : अपने मोबाइल फ़ोन से 1800 425 3800, 1800 1122 11, 80 26599990  पर call करें। 1800 के साथ शुरू होने वाले नंबर SBI का toll free नंबर है। जिसपे call करने पर कोई charge नही देना होता है।

Step 2 : instructions के अनुसार अपनी भाषा का चुनाव करें। अधिकतर परिस्थितियों में हिंदी के लिए 1 और english के लिए 2 दबाने के लिए कहा जाता है।

Step 3 : IVR द्वारा ATM card से जुड़ी सेवाओं के लिए जिस बटन को दबाने के लिए कहा जाए। उसे दबाएं।

Step 4 : सभी विकल्पों को ध्यान से सुने और ATM PIN generation के विकल्प को चुनें।

Step 5 : IVR के माध्यम से जड़ी रखे या फिर instructions के लिए SBI के ग्राहक सेवा अधिकारी से फ़ोन पर बात करें।

Step 6 : IVR द्वारा कहे जाने पर अपना account नंबर दर्ज करें साथ ही मोबाइल नंबर भी। इस step को पूरा करने के बाद आपके mobile पर 4 अंको का एक PIN आएगा।

Step 7 : SMS द्वारा प्राप्त पिन का प्रयोग करके, किसी नजदीकी ATM में PIN को बदल लें।

बधाई हो, आपने phone call के माध्यम से SBI ATM का पिन बना लिया है।

4. इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन SBI एटीएम का पिन कैसे बनाये ?

ऊपर हम SBI atm का पिन बनाने के 3 तरीकों के ऊपर बात कर चुके हैं। लेकिन वे सभी तरीके offline है। इन सभी तरीको से pin बनाने के लिए हमे ATM केंद्र जाना ही पड़ता है।

लेकिन एक तरीका ऐसा भी है। जिसके जरिए आप बिना ATM केंद्र गए। घर बैठे ऑनलाइन SBI ATM का पिन बना सकेंगे।

ऑनलाइन पिन बनाने के लिए हम internet banking का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए steps को follow करें।

Step 1 : अपने internet browser को open करें और Online SBI की वेबसाइट पर जाएं।

Step 2 : log in पर click करें।

Step 3 : दिए गए form में user id, password और captcha code को दर्ज करके login करें।

Step 4 : Menu में से Atm card services को चुने।

Step 5 : Atm pin generation के विकल्प का चुनाव करें।

Step 6 : OTP या profile password के जरिये authentication के process को पूरा करें।

Step 7 : जिस ATM का पिन बनाना चाहते हैं। उसका चुनाव करें।

Step 8 : दिए गए box में पिन के पहले 2 अंक दर्ज करें और आगे बढ़े।

Step 9 : आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SBI ATM पिन के बाकी के 2 अंक SMS के द्वारा भेजे जाएंगे।

Step 10 : आपके द्वारा दर्ज किए गए 2 अंक और SMS पर प्राप्त हुए 2 अंको को मिलाकर आपके पास 4 अंको का ATM पिन तैयार हो जाएगा।

इस ATM पिन को बदलने की भी जरूरत नही है। आप कभी भी इसका इस्तेमाल online अथवा offline transaction के लिए कर सकते हैं।

बाकी तरीकों से generate किये गए पिन की तुलना में इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बनाया गया पिन ready to use होता है।

Elyments app क्या है और इसका उपयोग कैसे करें ?

चलते – चलते :

इस article में आपने सिखा, SBI ATM का पिन कैसे बनायें ?

चुकी Sbi पब्लिक सेक्टर की सबसे बड़ी बैंक है इसलिए इसका कस्टमर base भी काफी बड़ा है। भारत का तक़रीबन हर नागरिक sbi का account holder है।

ऐसे में यदि sbi atm pin बनाने के तरीके को पूर्णतया ऑनलाइन करता है तो इससे कागज की काफी बचत होगी और यदि कागज बचेगा तो पेड़ की कटाई पर भी काफी हद्द तक रोक लगेगी।

हमने आपको कुल 4 ऐसे कामयाब और आजमाए हुए तरीके बताए। जिनका प्रयोग कर के आप आसानी से अपने SBI ATM का पिन बना सकते हैं।

यदि आपको ऊपर दिए गए तरीके में से कोई भी तरीके से ATM pin बनाने में परेशानी हो रही है। तो हमे comment कर के बताएं।

SBI ATM का पिन बनाने में आपको हुई सभी असुविधाओं को दूर करने में मैं आपकी पूरी सहायता करूंगा।

Leave a Comment