On page SEO कैसे करें : ON PAGE SEO CHECKLIST IN HINDI

किसी भी article या web page को google search में रैंक कराने के लिए on page seo करने की आवश्यकता होती है।
ऐसे में ये जानना आवश्यक हो जाता है। कि on page seo कैसे करें ?
इसके समाधान हेतु टपोरी चौक आपके लिए लेकर आया है, On page seo checklist, 
जिसकी मदद से हम और आप जैसे हिंदी bloggers भी on page seo को advance level पर कर सकेंगे।
On page seo kaise kare

On page SEO क्या है ?

किसी भी individual web page को search engine के algorithms के अनुसार optimize करना on page seo कहलाता है।
ऐसा केवल इसलिए किया जाता है, ताकि वो article google search में रैंक कर सके और relevant traffic drive कर सके।
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि केवल On page seo के भरोसे competitive topics पर google search में rank कर पाना संभव नही है।
किसी भी article के रैंकिंग में other seo methods जैसे, off page और technical seo  का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

On page SEO कैसे करें [On page seo checklist in hindi]

मैने इस on page SEO checklist को खासकर हिंदी bloggers को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।
इसकी मदद से आप आसानी से google search में top पर रैंक कर पाएंगे। 
खासकर यदि आप हिंदी blogging के क्षेत्र में है। तो केवल on page seo की मदद से भी आप अछि rank पा सकते हैं।

1. Keyword research करें

On page SEO की शुरुआत keyword research के साथ शुरू होती है। जिसके अंतर्गत आपको अपने content (सामग्री) के लिए relevant keywords को खोजना है।
“Keyword” यदि इस word पर गौर किया जाए तो इसे दो भागों में बांटा जा सकता है, key और word
शुद्ध हिंदी में अनुवाद करने पर keyword का मतलब चाभी शब्द होगा।
चाभी शब्द मतलब ऐसे words जिनके जरिये आपके content का ताला खुल सके। 
लोग ऐसे keywords को google पर search करते हैं और उसके जरिये आपके content तक पहुंचते हैं। 
ऐसे में ये सुनिश्चित कर ले कि आप नीचे दिए गए keyword research guidelines को follow करते हैं :
● आपका primary keyword उस topic से match करना चाहिए, जिस पर आप article लिख रहे हैं।
● वह keyword search engines पर नियमित रूप से search किया जाना चाहिए। ताकि आपके blog पर पर्याप्त मात्रा में traffic आ सके।
● keyword research करते वक्त इस बात का अनुमान लगा ले कि, इस कीवर्ड पर पहले से जो site rank कर रही है। उन्हें beat करने जितनी authority आपके पास है या नही।
सीधे शब्दों में कहें तो, किसी भी keyword को चुनने से पहले आप 100% confident होने चाहिए। कि आप इस keyword पर rank कर सकते हैं।
यदि आप सोंच रहे हैं, कि keyword research करने के लिए कौन से टूल का इस्तेमाल करें ? 
तो मेरी सलाह होगी, 
यदि आप एक नए blogger है और प्रत्येक दिन एक या 2 article लिखते हैं। तो ubersuggest के free version का उपयोग करें।
साथ मे आप google search करते वक्त मिलने वाले suggestions को note कर लें। 
क्योकि article लिखते वक्त उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. अपने articles के लिए primary keywords चुनें

जब आप प्राइमरी कीवर्ड चुन लेते हैं। तो उसे note कर लें। साथ मे उन सभी primary krywords को अपने आने वाले contents के calendar में शामिल कर लें।
अपने वेबसाइट या ब्लॉग के लिए content calendar तैयार करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
यदि आप content calendar तैयार कर लेते हैं। तो हर रोज नया topic खोजने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

3. एक Primary keyword का उपयोग किसी अन्य article के लिए न करें

एक ही primary keyword पर एक से ज्यादा content लिखने से। आपके सामने keyword cannibalization की समस्या खड़ी हो सकती है।
ये समस्या hidden होती है। आपको दिखाई तो नही देती। लेकिन SEO के point of view से ये एक गंभीर समस्या है।
ऐसे में primary keywords को अन्य pages पर इस्तेमाल करने से बचें।

4. कम से कम 4 से 5 related keywords चुनें

Related keywords से मेरा मतलब ऐसे keywords है, जो आपके primary keywords से तालुकात रखते हैं।
आसान शब्दो मे कहें तो अपने topic से जुड़े LSI keywords को भी find करें।

5. Content plan तैयार करे

अपने चुने हुए keyword के लिए शानदार content plan बनाएं। जिसके अंतर्गत आप ये decide करें की जो article आप लिख रहे हैं। वो कितना लंबा होना चाहिए।
उसमे कौन-कौन से image, table, infographics वगैरा शामिल किए जाएंगे।
Content को plan करने के लिए पहले SERP को analyse कर लेना बेहतर होता है। क्योंकि वहा से आप वर्तमान में रैंक कर रहे article की कमियों को ढूंढ सकते हैं।
जब आपके पास उन कमियों की list होगी। तब आप अपने content को उससे भी बेहतरीन बनाने में कामयाबी हासिल कर पाएंगे। 

6. Titel को optimize करें

ऐसा titel लिखे जो search engine के साथ readers को भी आकर्षित करे। 
पोस्ट का टाइटल लिखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप का main keyword टाइटल के शुरुआत में ही आ जाए।
कुछ परिस्थितियों में इसे ignore भी करना चाहिये। नही तो आपका article केवल search engine को आकर्षित करेगा। जबकि आपको तो readers को आकर्षित करना है।

7. H1 और H2 tag में keywords का प्रयोग करे

अपने targeted keyword को h1 और h2 हेडलाइन्स में शामिल करें। 
लेकिन ध्यान रखे वो keyword headline के साथ match हो जाना चाहिए। 
wordpress और blogger जैसे CMS का प्रयोग करने वालो के लिए titel ही h1 होता है। ऐसे में यदि आपने titel को optimize कर लिया है। तो h1 भी ऑप्टिमाइज़ हो जाता है।

8. लंबा article तैयार करें

यर सबसे महत्वपूर्ण point है। आपको एक लंबा और शानदार content लिखना है।
जो article आप लिख रहे हैं। उसमे कम से कम 800 words होने चाहिए। 
वैसे तो एक quality content जो top पे rank करता है। उसमें 1000 से ज्यादा words शामिल होते हैं।
हालांकि john Muller इस बात से साफ इंकार करते हैं। कि google content की लंबाई के आधार पर articles को rank करता है।
लेकिन फिर भी इस बात से बिल्कुल भी इंकार नही किया जा सकता कि google पर लंबे content ज्यादा अच्छा perform करते हैं।

9. original content बनाएं

ऐसा आर्टिकल तैयार करें जो किसी दूसरे source से copy नही किया गया हो। 
कभी भी अपने ही वेबसाइट या अन्य वेबसाइट के content को न चुराएं। 
क्योकि ऐसी स्थिति में google आपके वेबसाइट को penalise भी कर सकता है। या हो सकता है, कि आपका article google पर rank ही न कर पाए।
इसलिए हमेशा original content तैयार करने की कोसिस करें।
आप यदि किसी ऐसे topic पर लिख रहे हैं। जिसमे एक दूसरे के content का matter एक समान होता है।
तो हमेशा कोई न कोई additional value के साथ article को तैयार करें।

10. प्राथमिक keyword की density 1 से 2% रखें

User के साथ-साथ search engine को भी ये बताना जरूरी है। कि आपका article किस topic पर है।
ऐसे में यदि मेरी सलाह माने तो 1 से 2% तक की ही keyword density रखें।
आप चाहें तो, alexa द्वारा बताए गए keyword density rule को भी follow कर सकते हैं। 
alexa के अनुसार आपको keyword density 2 से 3% तक रखनी है।
आप मेरी माने या alexa की, बस इस बात का ध्यान रखे की किसी भी जगह जबरदस्ती keyword को न ठुसें।
वरना आपका content पढ़ने में बेकार लगेगा….☹️
साथ ही keyword stuffing जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

11. सभी keywords को कम से कम एक बार इस्तेमाल करें

आपने जितने भी LSI keywords इकठ्ठे किये हैं। उसे पूरे content में काम से कम एक बार जरूर इस्तेमाल करें।
ऐसा करने से आप जो article लिख रहे हैं। वो और भी बेहतरीन तरीके से optimized हो जाएगा।
यहाँ भी इस बात का ध्यान रखे कि जबरदस्ती keywords न पेलें अन्यथा घोर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

चलते-चलते:

आपने इस article में जाना, on page SEO कैसे  करें ?
लेकिन इस article में मैने on page seo की checklist की पूरी जानकारी नही दी है।
यहाँ आपको सिर्फ 11 on page seo checklist बताए गए हैं।
यदि आप एक हिंदी blogger है और पूरी checklist पाना चाहते हैं। 
तो हमे email करें और on page seo checklist मांगे। आपको email के माध्यम से complete on page seo checklist भेज दी जाएगी।
यदि आपको ये article पसंद आया तो इसे social media पर जरुर share करें।

Leave a Comment